{"_id":"62f7f385b2c0920de736b10d","slug":"silent-procession-today-tricolor-scooty-rally-on-16-kannauj-news-knp71276709","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकलेगा मौन जुलूस, 16 को तिरंगा स्कूटी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकलेगा मौन जुलूस, 16 को तिरंगा स्कूटी रैली
विज्ञापन
कन्नौज। स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम की जिम्मेदारी अधिकारियों को बांट दी गई है।
शनिवार को विकास भवन कार्यालय में सीडीओ आरएन सिंह ने कई विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। सीडीओ ने बताया कि 14 अगस्त की शाम साढ़े पांच बजे शहर के लाला श्याम लाल इंटर कॉलेज से मौन जुलूस निकलेगा।
इसके लिए डीआईओएस राजेंद्र बाबू व बीएसए कौस्तुभ सिंह को जिम्मेदारी दी गई। 16 अगस्त को सुबह नौ बजे कलक्ट्रेट परिसर से शिक्षिकाओं व महिला पुलिस कर्मियों की तिरंगा स्कूटी रैली निकलेगी। रैली कोतवाली मार्ग, नगर पालिका व लाखन तिराहा व विनोद दीक्षित अस्पताल मार्ग से होते हुए मकरंद नगर से पीएसएम पीजी कॉलेज में समाप्त होगी।
विजेताओं को 17 अगस्त को राजकीय मेडिकल कॉलेज पुरस्कृत किया जाएगा। बैठक में पीडी डीआरडीए सुशील सिंह, पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त व प्रधानाचार्य आशीष शुक्ल आदि मौजूद रहे।