{"_id":"5bc38bc3bdec2269be3315cd","slug":"silent-on-the-centers-during-voter-revision","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण के दौरान केंद्रों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण के दौरान केंद्रों पर सन्नाटा
kannauj
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण केंद्र पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रचार-प्रसार के अभाव में मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। रविवार को केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। कहीं पर दो और कहीं पर डेढ़ दर्जन लोगों ने पहुंचकर अपने नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फार्म भरे। वहीं, तीन बीएलओ के अनुपस्थित रहने के कारण काम भी प्रभावित रहा।
लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम करने के आदेश निर्वाचन आयोग ने दिए हैं। तीन चरण में होने वाले इस कार्य के दूसरे चरण में रविवार को बूथों पर सन्नाटा छाया रहा। तिर्वा रोड सरोजनी देवी विद्यालय में मात्र दो लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम बढ़ाने लिए फार्म भरा है। यहां पर मोहल्ला सुभाष नगर विजय नगर और रामकृष्ण नगर के मतदाताओं के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। बीएलओ वीर सिंह ने बताया कि मात्र 2 लोगों ने फार्म भरे हैं। यही स्थिति मोहल्ला गांधीनगर के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज की रही। यहां पर गांधीनगर, भगत सिंह नगर, इंदिरा नगर आंशिक, मुजाहिद नगर और हमीद नगर के मतदाताओं के पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। यहां पर पूरे दिन में दो दर्जन लोगों ने अपने नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने और कुछ लोगों ने नाम कटवाने का फार्म भरा है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश ने बताया कि मतदाता इस काम में रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे मतदाता सूची दुरुस्त कराने का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। बूथ नंबर 463 में तैनात बीएलओ राजीव कुमार, बूथ नंबर 468 के बीएलओ सपना राजपूत और बूथ नंबर 474 के बीएलओ देवेंद्र कुमार दूसरी बार अनुपस्थित रहे हैं। इन लोगों के न आने से मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। बूथ नंबर 468 के मतदाता गुलाम मोहम्मद ने बताया कि वह सुबह से कई बार केंद्र पर आ चुके हैं लेकिन बीएलओ नहीं मिले हैं जिससे मैं अपना फार्म जमा नहीं कर पा रहे हैं। मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसकी जानकारी एसडीएम को दी जाएगी। प्रचार-प्रसार के अभाव में मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कछुआ गति से चल रहा है। लोगों को जानकारी न मिल पाने से वे लोग केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।