{"_id":"6314f0f6f196c43c2d4bfe96","slug":"silence-on-booths-blo-waited-kannauj-news-knp7164125130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर सन्नाटा, इंतजार में बैठे रहे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर सन्नाटा, इंतजार में बैठे रहे बीएलओ
विज्ञापन
कन्नौज। निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को आधार नंबर से जोड़ने का अभियान चला रहा है। सितंबर के पहले विशेष अभियान में रविवार को कई बूथों पर सन्नाटा रहा। वोटरों के इंतजार में बीएलओ बैठे रहे। कहीं एक-दो लोग आए तो कई स्थानों पर मोबाइल कर बुलाया गया।
जिले के 1581 बूथों पर बीएलओ ने विशेष अभियान चलाया। इसके तहत मतदाताओं को अपने-अपने बूथों पर आधार कार्ड के साथ पहुंचना था। मतदाता सूची से लिंक करने के लिए बीएलओ को आधार नंबर ही दर्ज कराना था। ज्यादातर बूथों पर सन्नाटा ही देखा गया। कुछ बीएलओ ने बताया कि मतदाता से घर-घर जब आधार नंबर लेने जाते हैं तो वह कोई न कोई बहाना बताकर टाल देते हैं। बूथों पर तो बहुत ही कम लोग आ रहे हैं, घर पर ही आधार नंबर लेने का जोर लगा रहे हैं।
कंपोजिट स्कूल बेहरिन
बूथ नंबर 178 बेहरिन आंगनबाड़ी केंद्र में बीएलओ मीना कुमारी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि कुल 1140 वोटर हैं, 590 मतदाताओं ने ही आधार नंबर दिए हैं। रविवार को बलराम खुद का और पत्नी अनीता अपना आधार नंबर देने आए थे। यहां के 179 बूथ नंबर बीएलओ आरती मौजूद नहीं थीं। कुल 1179 मतदाताओं में से 830 लोगों ने आधार नंबर दिए हैं। आरती ने बताया कि वह रतापुर्वा में अपनी ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय हैवतपुर कटरा
सुपरवाइजर गौरव भदौरिया यहां मौजूद थे। बूथ नंबर 209 पर बीएलओ गीता देवी ने बताया कि कुल 885 मतदाताओं में से 381 ने ही आधार नंबर दिए। रविवार दोपहर तक एक भी आवेदन नहीं आए थे। गीता ने बताया कि 20 फार्म गांव से लेकर आई हूं। बूथ नंबर 210 पर तैनात अंजू देवी ने बताया कि 1090 वोटरों में से 941 ने आधार नंबर दे दिए हैं। 15 लोगों से आवेदन भरकर गांव से लाए हैं, लेकिन बूथ पर कोई देने नहीं आया है।
प्राथमिक स्कूल सहजापुर
बूथ नंबर 347 पर पंजीकृत 893 मतदाताओं में से 623 ने आधार नंबर दिए हैं। बीएलओ पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 17 लोगों से गांव में ही आधार नंबर लिए हैं, बूथ पर कोई नहीं आया है। बूथ नंबर 346 पर बीएलओ आरती ने बताया कि कुल 992 मतदाताओं में से 613 ने आधार नंबर दिए हैं। दोपहर तक एक मतदाता ही आधारकार्ड लेकर पहुंचा था।