फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Silence at government center, crowd on agents, only 300 quintals were purchased against 25 thousand

सरकारी केंद्र पर सन्नाटा, आढ़तों पर भीड़, 25 हजार के सापेक्ष महज 300 क्विंटल हुई खरीद

Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Silence at government center, crowd on agents, only 300 quintals were purchased against 25 thousand
पैकेट की सिलाई करते मजदूर। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सरकारी धान खरीद केंद्र शुरू हुए 13 दिन बीत चुके हैं। अभी भी इन पर सन्नाटा है। वहीं निगम मंडी में आढ़तों पर धान लेकर आने वाले किसानों की भीड़ है। इससे निगम मंडी में जाम लग रहा है।
विज्ञापन

निगम मंडी में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से राजकीय धान क्रय केंद्र एक नवंबर से शुरू हुआ है। 25 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। 13 दिन बीतने के बाद भी महज 300 क्विंटल खरीद हो पाई है। केंद्र प्रभारी मोहन लाल गौतम ने बताया कि क्रय केंद्र पर ई-पॉप मशीन में खराबी आ गई थी। इससे किसानों के अंगूठे नहीं लग पा रहे थे। अब इसे सही करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि धान की सरकारी खरीद 1940 व 1960 रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं मंडी में आढ़तों पर किसानों की भीड़ हो रही है। धान लेकर आने वाले किसानों की भीड़ से मंडी में दिन भर जाम की स्थिति रहती है। निजी आढ़तों पर धान के रेट लगभग 1450 रुपये प्रति क्विंटल हैं। यहां तुरंत भुगतान होने से किसान बिक्री को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed