{"_id":"6085ad2d8ebc3e8d1b2ed2f8","slug":"siddhapeeth-gaureeshankar-mandir-agale-aadeshon-tak-band-kannauj-news-knp625371016","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर अगले आदेशों तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर अगले आदेशों तक बंद
विज्ञापन
शहर के सिद्धपीठ मंदिर में चस्पा नोटिस और मुख्य गेट पर लगा ताला।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना से सभी दहशत में हैं। सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर के प्रसाद विक्रेता को कोरोना होने के बाद रविवार को मौत हो गई। इससे पहले सदमे से शुक्रवार को पत्नी की मौत हो गई थी। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने नोटिस चस्पा कर अगले आदेश तक मंदिर को भक्तों के लिए बंद कर दिया है।
शहर के सिद्धपीठ गौरीशंकर मंदिर में प्रसाद बिक्री करने वाले लल्लू पेड़ा वाले कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस सदमे से शुक्रवार को पत्नी की मौत हो गई। रविवार को लल्लू की भी जान चली गई। गौरीशंकर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कमल टंडन ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एहतियात के तौर पर जिलाधिकारी के निर्देश पर मंदिर को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस दौरान कोई भी भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं करेगा।
उधर, सिद्धपीठ माता फूलमती, सिंहवाहिनी, सरायमीरा के काली देवी मंदिर, तिर्वा के अन्नपूर्णा मंदिर, अन्य शिवालयों व देवी मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। मंदिर कमेटी का कहना है कि हालत ठीक होने पर भक्तों को पहले की तरह दर्शन मिलेंगे। अबके हालातों से हम सभी को मिलकर लड़ना है।