{"_id":"6959611ae628d79ef30a97d1","slug":"shyamlal-gained-power-in-bihar-through-sir-kannauj-news-c-214-1-knj1008-142650-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में एसआईआर से सत्ता हासिल की : श्यामलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में एसआईआर से सत्ता हासिल की : श्यामलाल
विज्ञापन
गुरसहायगंज। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों और एसआईआर के खेल को समझ चुकी है। धर्म, वर्ग और जाति के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करने वाली पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है। अब प्रदेश में भाजपा का यह खेल नहीं चलने वाला है। यह बात सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार में एसआईआर के माध्यम से सत्ता हासिल की। ठीक वैसा प्रयोग अब प्रदेश में सफल नहीं होगा।
तालग्राम विकासखंड के ग्राम डुंडवाबुजुर्ग में शुक्रवार की देर रात पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उजनता ने स्वयं इस प्रक्रिया को अपने हाथों में ले लिया है और भाजपा की चालों को समझ लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है।
प्रदेश की जनता को आज तक साफ पानी तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मौजूदा सरकार केवल पूंजीपतियों और सामंतवादी ताकतों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने सपा शासन में लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट सुंदरीकरण और नालों की सफाई का भी जिक्र किया। इस दौरान युवा सपा नेता जुनैद सिद्दीकी, नाजिम खान, अयाज खान आदि मौजूद रहे।