फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shutters of commission agents did not open in the market, business closed

Kannauj News: मंडी में नहीं खुले आढ़तियों के शटर, कारोबार बंद

Sun, 03 Aug 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Shutters of commission agents did not open in the market, business closed
मृतकों की आत्मशांति के लिए मौन धारण किए आढ़ती। - फोटो : कार्यक्रम के दौरान मौजूद ग्रुप की सदस्य।
छिबरामऊ (कन्नौज)। परिवार के पांच सदस्यों समेत युवा आढ़ती की सड़क हादसे में मौत के दूसरे दिन शनिवार को कृषि उत्पादन मंडी पूरी तरह बंद रही। आढ़तों के शटर तक नहीं खुले। दिनभर मंडी परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कुछ काश्तकार मूंगफली व मक्का लेकर पहुंचे पर लौट गए।
विज्ञापन



आगरा से शुक्रवार को लौटते समय मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी युवा आढ़ती दीपक चौहान की कार बेवर थाना क्षेत्र के नगला तालपार के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर पलट गई थी। तभी मैनपुरी की ओर जा रहे ट्राले ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दीपक चौहान (36), पत्नी पूजा (34), बेटी आशी (9), बहन सुजाता (32) व भांजी आर्या उर्फ ऐनी (4) की मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटी आराध्या का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन

हृदय विदारक हादसे की जानकारी होने पर गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बंदी घोषित कर दी थी। साथी की मौत से शोक में डूबे किसी भी व्यापारी ने आढ़त का शटर नहीं खोला। मंडी समिति में कारोबार करने वाले व्यापारियों ने दीपक चौहान के पैतृक गांव किशनी थाना के ग्राम कैथौली पहुंचकर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। वहीं, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंडी समिति के टीन शेड संख्या एक में शोक सभा का आयोजन किया। इसमें पंकज प्रसाद दुबे, सत्यम गुप्ता, टिंकू गुप्ता, राजू ठाकुर, रजनीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैतृक गांव पहुंचीं विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष

युवा आढ़ती दीपक चौहान व उनके परिवार के चार सदस्यों की मौत की सूचना पर विधायक अर्चना पांडेय, मैनपुरी सदर विधायक एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया पैतृक गांव किशनी थाना क्षेत्र के गांव कैथौली पहुंची। चाचा अनुज कुमार सिंह समेत अन्य परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर, करणी सेना जिलाध्यक्ष हिमांशु चौहान, गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, व्यापारी नेता अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी, श्यामू चौहान, आनंद गुप्ता आदि अंतिम यात्रा में शामिल हुए।



हादसे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण जिम्मेदार

पुरानी गल्ला मंडी में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को शोक सभा की गई। इसमें व्यापारियों ने सड़क हादसे के शिकार युवा आढ़ती व उनके परिजनों की आत्मशांति के लिए कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा। अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता उर्फ लालू ने हादसे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि हाइवे पर कहीं भी पानी निकासी का इंतजाम नहीं किया गया है। साथ ही सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं, जिस कारण आए दिन हो हादसे घटित हो रहे हैं। इस मौके पर किराना एसोसिएशन अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, चंद्रभान गुप्ता उर्फ मुन्ना, अवली गुप्ता, आनंद गुप्ता, वेदप्रकाश राठौर, प्रभाकर गुप्ता, सत्यनारायन वर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed