{"_id":"2d31d942b585da22c3d8b2fb5c88b3cf","slug":"short-circuit-in-the-house-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से घर में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से घर में लगी आग
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज की गली नंबर तीन में बीती
विज्ञापन
रात शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने लगभग एक घंटे
की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक आग की चपेट में आकर गृहस्थी का
सारा सामान जल चुका था।
आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन गली संकरी होने की वजह से अंदर नहीं जा सकी। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी रामरहीस दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका बड़ा पुत्र विकास कुमार कस्टम विभाग लखनऊ में तैनात है। घर पर उनकी पत्नी दो पुत्र सागर व प्रशांत, पुत्री रहते हैं।
बीती रात शार्ट सर्किट से तेज धमाके के साथ बिजली के तारों से चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी से घर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर वालों की चीख पुकार सुनकर आसपास के घरों के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह लोगों ने काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा करीब सात क्विंटल गेहूं, सिलाई मशीन, कुर्सियां, कपड़े, गृहस्थी का अन्य सामान राख हो चुका था। उधर, आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, लेकिन गली संकरी होने की वजह से फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। सभासद रहीश अहमद ने प्रशासन से अग्नि पीड़ित को राहत मुहैया कराने की मांग की है।