फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shopkeepers should sell products at the new GST rates

Kannauj News: दुकानदार नई जीएसटी दरों पर उत्पादों की बिक्री करें

Fri, 26 Sep 2025 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:16 AM IST
सार

विशुनगढ़ में जीएसटी टीम के छापे की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानें बंद हो गईं। अफसरों ने जीएसटी दरों के पालन और पंजीकरण की जांच की। टीम के पहुंचने से व्यापारियों में अफरातफरी देखी गई।

विज्ञापन
Shopkeepers should sell products at the new GST rates

विस्तार

विशुनगढ़। छापे के लिए जीएसटी टीम के कस्बे में पहुंचने की भनक लगते ही गुरुवार को दुकानदारों में हड़कंप मच गया। व्यापारी शटर बंद कर मौके से इधर-उधर हो गए। अफसरों ने कहा कि टीम से डरें नहीं, सहयोग करें। जीएसटी पंजीकरण कराने के बाद व्यापार करना जनता और व्यापारी दोनों के हित में हैं।
विज्ञापन


सेक्टर नोडल अधिकारी अति उत्तम सिंह टीम के साथ पहुंचे। दुकानदारों के जीएसटी पंजीकरण चेक किए। 22 सितंबर से लागू नई जीएसटी दरों को लेकर दुकानदारों को जागरूक करते हुए बताया कि खाद्य पदार्थों से लेकर घरेलू उत्पाद तक के दामों में काफी गिरावट हुई है। सभी दुकानदार नई जीएसटी दरों के आधार पर उत्पादों की बिक्री करें। यदि पुराने मूल्यों पर बिक्री की शिकायत जांच में सही मिलती है, तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि जीएसटी चोरी अपराध हैं। कई बड़े व्यापारियों ने जीएसटी से बचने के लिए ग्रामीण इलाकों में अपनी छोटी छोटी शाखाएं खोल रखी है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दूसरी तरफ जीएसटी टीम के छापे की भनक लगते ही व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। बंद दुकानों को खुलने में अफसर काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन दुकानें न खुलने पर टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed