फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shopkeepers ran shop after fear of police

पुलिस के डर से दुकानें बंद कर भागे दुकानदार

Sat, 08 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 08 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers ran shop after fear of police
आरोपियों की तलाश में मोहल्ला रामनगर में दबिश देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगरपालिका की जेसीबी पर पथराव के मामले में पुलिस ने शुक्रवार रात छह नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी ने कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, तो पुलिस ने आरोपियों के घरों में दबिश दी, लेकिन कोई पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं, अधिकतर दुकानदार पुलिस को देख दुकानें बंदकर भाग गए।

विज्ञापन


रामनगर में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पथराव में जेसीबी आपरेटर और साथी घायल हो गए थे। देर रात नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ला रामनगर निवासी राजू शर्मा, राजीव शर्मा, आकाश, विकास गुप्ता, सिंधू गुप्ता, अभिषेक तिवारी और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसपी दिनेश कुमार पी ने सीओ व कोतवाल को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी के तहत कोतवाल राजबहादुर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने मोहल्ला रामनगर में कई आरोपियों के घर दबिश डाली। हालांकि पुलिस के हत्थे कोई नहीं चढ़ा। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि पुलिस के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान के वीडियो फुटेज मौजूद हैं। इसी आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस मामले में किसी भी निर्दोष को नहीं पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक कोतवाली में लगा रहा जमावड़ा
छिबरामऊ। तोड़फोड़ के बाद गिरफ्तार किए गए युवक को छुड़ाने के लिए शुक्रवार रात तक कोतवाली में व्यापारियों और भाजपा नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए गए मोहल्ला रामनगर निवासी अभिषेक तिवारी का शनिवार सुबह चालान कर दिया गया। इस संबंध में व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजीव दुबे ने कहा कि पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने जो कार्रवाई की है उसमें उपद्रव करने वालों को खुली छूट दे दी और निर्दोष युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed