फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shooting ke dauraan nirdeshak aur kaimaraamain bhide, maarapeet

शूटिंग के दौरान निर्देशक और कैमरामैन भिड़े, मारपीट

Sat, 22 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
shooting ke dauraan nirdeshak aur kaimaraamain bhide, maarapeet
कैमरामैन हिमल मेहता से पूछताछ करते एसएसआई विक्रम सिंह। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। फिल्म कैलाशी की शूटिंग के दौरान रात को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सेट पर नशे में धुत कैमरामैन और निर्देशक के बीच मारधाड़ होने लगी। कलाकारों ने मामले को शांत कराया। पुलिस के पहुंचने पर कैमरामैन ने कार का शीशा तोड़कर खुद को घायल कर लिया। पुलिस ने कैमरामैन को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। एसपी के आदेश पर शूटिंग स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

एनएम प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और द लार्ड कृष्णा टेली फिल्मस के बैनर तले फिल्म कैलाशी की शूटिंग गुरुवार से महादेवी घाट पर शुरू हुई है। गुरुवार रात करीब 11 बजे कलाकार शूटिंग कर रहे थे। तभी कैमरामैन हिमल मेहता पुत्र हरेश मेहता निवासी बी/205 महेंद्र पैलेस, पंडित दीनदयाल नगर, मस्जिद जवल, बसई रोड थाणे महाराष्ट्र ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। फिल्म निर्देशक स्वामी प्रपन्नाचार्य पुत्र शिवकुमार तिवारी निवासी कनक बिहार कलोनी किला बाग सीतापुर थाना कर्वी चित्रकूट धाम ने मना किया। इस पर कैमरामैन ने इनसे मारपीट कर दी। कलाकारों ने मामले को शांत कराया। शूटिंग सेट पर विवाद की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक जसवंत सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर कैमरामैन हिमल मेहता ने पास में खड़ी कार के शीशे में तेजी से हाथ पटक दिया। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने हिमल मेहता को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। फिल्म निर्देशक प्रपन्नाचार्य ने बताया कि हिमल मेहता नाम का व्यक्ति शूटिंग के दौरान काम मांगने आया था। काम न देने पर वह हंगामा करने लगा। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सेट पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed