फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shiv vandana mein dikhaee nataraaj kee anoothee jhalak

शिव वंदना में दिखाई नटराज की अनूठी झलक

Sun, 15 Dec 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
shiv vandana mein dikhaee nataraaj kee anoothee jhalak
जेपीएस में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के जेपीएस में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एके ठाकुर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्रों ने शिव वंदना में नटराज की अनूठी झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

स्टेट मिक्स गीत पर नृत्य कर छात्रों ने अनेकता में एकता के सूत्र को पिरोया। आपसी प्रेम व सौहार्द्र के भाव को समेटे समूह गान की प्रस्तुति मनमोहक रही। प्रतिभागियों ने माइकल जैक्सन के व्यक्तित्व पर अनूठी कला दर्शाकर वाहवाही लूटी। लक्ष्मी, सरस्वती, मां जगदंबा के त्रिदेवी नृत्य पर दर्शक आनंदित होते रहे। इंग्लिश प्ले के माध्यम से सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों का जिक्र किया गया। वीरांगना लक्ष्मीबाई गीत पर नृत्य कर छात्राओं ने साहसिक कार्यों का परिचय दिया।
विज्ञापन

कव्वाली, आर्केस्ट्रा, डयूट गीत प्रभावशाली रहे। बाहुबली गीत पर दर्शकों ने उत्साहवर्धन किया। ग्रांड फिनाले से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने अद्भुत प्रतिभा दिखाई है। इस मौके पर प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, लालजी मिश्रा, प्रधानाचार्य संजय शुक्ला, एनसी टंडन, ब्रजेंद्र सिंह तोमर, सुशील राकेश शर्मा, उपेंद्र मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे। मुख्य शिक्षिका डॉ.महिमा चतुर्वेदी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed