{"_id":"881b8effc4781ca2509a5e63933c38e0","slug":"shilu-first-hundred-meters-race-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में शीलू अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में शीलू अव्वल
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
विज्ञापन
केंद्रीय प्राथमिक स्कूल में हुई, जिसमें प्राइमरी व जूनियर कक्षाओं के
बच्चों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
जिला पंचायत सदस्य उपमा यादव, बीईओ राजीव गंगवार ने क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। उपमा यादव ने बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ का शुभारंभ कराया। प्राथमिक स्तर बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में नगला बिहारी की शीलू प्रथम, रूबी दूसरे स्थान पर रहीं।
बालकों की दौड़ में नगला बिहारी के लालजीत प्रथम, प्रांशू दूसरे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालकों की दौड़ में नगला बिहारी के जितेंद्र प्रथम, रामपुर के अंशुल दूसरे स्थान पर रहे। बालकों की कबड्डी प्रतियोगिता में नगला बिहारी ने रामपुर की टीम को हराया, जबकि बालिकाओं की कबड्डी में जाफराबाद ने सौरिख को हराकर मैच जीत लिया।
इसके अलावा कई अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन पर पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें बीईओ राजीव गंगवार, अध्यक्ष उदयभान सिंह, बीआरसी रामानंद शाक्य, संजय वर्मा, अरशद अली, महेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह ने प्रमाणपत्र व पुरस्कार प्रदान किए।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, यदुवीर सिंह, विमल शाक्य, राहुल वर्मा, कमलेश कुमारी, ममता सिंह, वंदना यादव, पूनम त्रिपाठी, अनीता, योगेंद्र सिंह, सुनील पाल, गौरव अवस्थी आदि मौजूद थे।