फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shikshamitra who went to distribute calculation forms attacked

Kannauj News: गणना प्रपत्र बांटने गए शिक्षामित्र पर हमला

Wed, 19 Nov 2025 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra who went to distribute calculation forms attacked
गुगरापुर। गणना प्रपत्र वितरण के दौरान शिक्षामित्र (बीएलओ) पर ग्रामीणों ने मंगलवार को हमला कर दिया। मामले में जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप है। पीड़ित शिक्षामित्र ने राजस्व अधिकारियों से शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित शिक्षामित्र रामाधार ने बताया कि विकास खंड के अलीपुर जलेसर गांव में गणना प्रपत्र वितरण कर रहे थे। उसी दौरान एक परिवार से आवश्यक विवरण पूछने पर विवाद की स्थिति बन गई। आरोप है कि महिला पक्ष के मायके वालों ने जानकारी मांगे जाने पर तीखी आपत्ति जताई और माहौल गरमा गया। आरोप है कि इसी बात को लेकर पप्पू व रामजी ने उनके साथ गालीगलौज करते हुए गणना प्रपत्र छीन लिए। आरोप है कि पीछा करते हुए मारपीट का प्रयास किया। शिक्षा मित्र किसी तरह मौके से जान बचाकर निकल आए। कोतवाल अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed