फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sharaab ke nashe mein do pakshon mein jhagada, patharaav

शराब के नशे में दो पक्षों में झगड़ा, पथराव

Sat, 23 May 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
sharaab ke nashe mein do pakshon mein jhagada, patharaav
गौरीशंकर रोड पर पड़े पत्थर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मोहल्ला लुधुपुरी में शुक्रवार शाम शराब के नशे में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। दोनों पक्षों से दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। बाकी लोग भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम मौसमपुर अल्हड़ व मोहल्ला लुधुपुरी में शराब के नशे में दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इससे भगदड़ मच गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना पर यूपी-112 समेत क्षेत्रीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस को आता देख पथराव कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया। यह लधुपुरी निवासी सोमनाथ और मौसमपुर अल्हड़ निवासी वीरू बताए गए हैं। दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed