फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Shakhpura house filled with water, many roads submerged

शेखपुरा मोहल्ले के घरों में भरा पानी, कई सड़कें जलमग्न

Wed, 10 Jul 2019 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shakhpura house filled with water, many roads submerged
कन्नौज। लगातार तीसरे दिन हुई झमाझम बारिश से शेखपुरा मोहल्ले के घरों में पानी भर गया। कलक्ट्रेट कालोनी की सड़कें जलमग्न हो गईं। कन्नौज रोड पर जिला न्यायालय के सामने, ठेकेदार वाली गली, मानपुर रोड और अजय पाल मोहल्ले में भीषण जलभराव हुआ। ग्रामीण इलाकों में लोगों का निकलना दुश्वार हो गया।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार की तरह मंगलवार को भी दिन भर धूप के दर्शन के नहीं हुए। दोपहर करीब डेढ़ बजे से बारिश शुरू हुई। सबसे ज्यादा समस्या शेखपुरा मोहल्ले में सामने आई। यहां जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त दिखी। बारिश से नाली और नाले उफना जाने से पानी लोगों के घरों में घुस गया। लोगों ने किसी तरह सामान को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। बारिश रुकने के बाद बाल्टी से पानी को बाहर उलीचना शुरू किया गया। कलक्ट्रेट कालोनी की सड़क पर भी बारिश का पानी भर गया। जिले के कई मुख्य अधिकारियों का यहां आवास होने के बाद भी जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त दिखी।
विज्ञापन

कन्नौज रोड पर जिला न्यायालय के सामने हुए जलभराव से राहगीरों का निकलना दुश्वार हो गया। पानी में कई वाहन बंद हो गए। इन्हें लोग खींचते नजर आए। ऐसा ही हाल ठेकेदार वाली गली, मानपुर रोड और अजय पाल मोहल्ले में देखने को मिली। तेज बारिश के साथ चली हवा ने सुबह से परेशान कर रही उमस से राहत दिलाई लेकिन बारिश थमने के बाद गर्मी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed