{"_id":"5ec966e58ebc3e907e5a8512","slug":"shahar-ka-haajeeganj-aur-thathiya-ka-haasaapur-gaanv-bana-naya-hotaspot-kannauj-news-knp5617047199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का हाजीगंज और ठठिया का हासापुर गांव बना नया हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का हाजीगंज और ठठिया का हासापुर गांव बना नया हॉटस्पॉट
विज्ञापन
हासापुर गांव को सैनिटाइज करती दमकल टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मुंबई और दिल्ली से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती कराया है। जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 30 तक पहुंच गया है। इनमें से 12 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब 18 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
ठठिया इलाके के हासापुर निवासी 50 वर्षीय कामगार अपनी पत्नी, बेटे और रिश्तेदारों के साथ दिल्ली के हरकेश नगर ओखला फेज-2 में रहता था। वह 20 मई को कार बुक कर पत्नी और बेटे के साथ गांव लौटा था। 21 मई को मेडिकल कालेज में कोरोना जांच कराई थी। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं शहर के हाजीगंज में रहने वाला 20 वर्षीय युवक मुंबई में धंधा करता था। वह 21 मई को श्रमिक ट्रेन से गोरखपुर आया था। यहां बस से कन्नौज पहुंचा। घर जाने के बाद शाम को जिला अस्पताल में कोरोना जांच कराई थी। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य टीमों ने दोनों को कोविड-19 हास्पिटल तिर्वा में भर्ती कराया है।
शहर के मोहल्ला हाजीगंज और हासापुर को हॉटस्पॉट बनाकर पुलिस तैनात कर दी गई है। अग्निशमन विभाग ने दोनों हॉटस्पॉट में सैनिटाइजेशन का काम तेज कर दिया है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि जिले में अबतक 30 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से 12 लोग ठीक हो चुके हैं। 18 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।