फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   shaart sarkit se lagee aag, chaar gharon kee grhasthee jalee

शार्ट सर्किट से लगी आग, चार घरों की गृहस्थी जली

Sun, 09 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
shaart sarkit se lagee aag, chaar gharon kee grhasthee jalee
आग लगने के बाद परिवार के साथ जली गृहस्थी देखते मुन्ना। - फोटो : KANNAUJ
समधन(कन्नौज)। शार्ट सर्किट से घर के छप्पर में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप लेकर चार घरों को चपेट में ले लिया। चारों घरों की गृहस्थी का सामान जल गया। किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार अभिमन्यु सिंह ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भुड़हा के मजरा बाबा गढ़ी निवासी मुन्ना खान के घर के छप्पर में दोपहर तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। लपटों को देखकर ग्रामीण बुझाने में जुट गए। हवा चलने के कारण आग भड़क गई। लपटों ने पड़ोसी पप्पू खान, परवेज और शमशाद के घरों को चपेट में ले लिया। आधे घंटे में आग ने चारों मकानों में रखी लाखों की गृहस्थी राख कर दी। पीड़ितों ने बताया कि आग से घर में रखा अनाज, कपड़े, साइकिल और नगदी जल गई। चारों परिवार में करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। तहसीलदार अभिमन्यु सिंह से पीड़ितों ने आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

बेटी के इलाज को रखे 72 हजार रुपये जले
अग्निकांड से पीड़ित मुन्ना खान ने बताया कि बेटी के इलाज के लिए 72 हजार रुपये घर में रखे थे। आग से रुपये राख हो गए। करीब 50 हजार के जेवर भी जल गए। उसे बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed