{"_id":"5ea9c4298ebc3e905e2bb12a","slug":"shaadee-ke-lie-hariyaana-se-dauda-ghar-kee-chaukhat-par-kvaaranteen-kannauj-news-knp557678630","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के लिए हरियाणा से दौड़ा, घर की चौखट पर क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के लिए हरियाणा से दौड़ा, घर की चौखट पर क्वारंटीन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। हरियाणा से आया मजदूर क्वारंटीन सेंटर पहुंच गया। परिजन उसे निकालने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अफसर 14 दिन से पहले क्वारंटीन सेंटर से छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। युवक की चार मई को बरात जानी है।
थाना गुरसहायगंज क्षेत्र का युवक पानीपत(हरियाणा) के धर्मशाला रोड पर रहता था। वहां मजदूरी कर गुजर बसर करता था। लॉकडाउन में वह पानीपत में फंस गया। सरकार के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को हरियाणा से 83 मजदूरों को बुलाकर महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज में क्वारंटीन कर दिया। इससे परिजन काफी परेशान हो गए। यह चार मई को शादी कराने के लिए अधिकारियों से अनुमति मांग रहे हैं।
युवक के पिता ने बताया कि बेटे की शादी छिबरामऊ थाना क्षेत्र में होनी है। शादी के लिए वह पानीपत में काम करने गया था। हरियाणा से प्रवासी मजदूरों के साथ बेटा भी आ गया। वह क्वारंटीन सेंटर से निकालने के लिए दो दिन से अफसरों की चौखट पर आ रहे हैं। एसडीएम जयकरन ने बताया कि क्वारंटीन किए गए लोगों को समय पूरा होने के बाद ही घर जाने की इजाजत दी जाएगी। निर्धारित समय से पहले परमीशन नहीं दी जाएगी।