{"_id":"5f9718878ebc3e9bc7344ccd","slug":"shaadee-ka-jhaansa-dekar-kiya-vidhava-se-dushkarm-kannauj-news-knp5907230122","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर किया विधवा से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर किया विधवा से दुष्कर्म
विज्ञापन
कन्नौज। शादी का झांसा देकर युवक ने विधवा का पांच माह तक शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने सजीबुल पुत्र समीर खान निवासी जलालपुर सरवन के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले पति की मौत हो गई थी। कुछ दिन बाद सजीबुल ने उससे शादी करने का वादा कर पांच माह तक शारीरिक शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर सजीबुल एक माह पूर्व बगैर कुछ बताए चले गए।
सदर कोतवाल विकास राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिख ली गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।