{"_id":"60bfaf168ebc3ed22d0f6afb","slug":"shaadee-ka-jhaansa-dekar-banae-sambandh-veediyo-banaaya-doosaree-jagah-shaadee-hone-par-vaayaral-karane-kee-dhamakee-kannauj-news-knp6330068187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, वीडियो बनाया, दूसरी जगह शादी होने पर वायरल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, वीडियो बनाया, दूसरी जगह शादी होने पर वायरल करने की धमकी
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से संबंध बनाने के दौरान वीडियो बना लिया। युवती की शादी दूसरी जगह होने पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस मामले में पीड़िता ने युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
गुरसहायगंज कोतवाली के एक गांव के किसान ने बेटी की शादी की चर्चा कस्बे के एक मोहल्ले के युवक के साथ की थी। इस दौरान युवक ने युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। शादी करने का झांसा देकर युवक उसे बुलाता रहा। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी से इनकार कर दिया। पिता ने बेटी की मार्च माह में दूसरे कस्बे के युवक से शादी कर दी। शादी का झांसा देने वाले युवक ने युवती पर दबाव बनाकर बुला लिया।
शारीरिक संबंध न बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने शादी होने की बात कही तो भी युवक नहीं माना। जोर जबरदस्ती की। इसकी जानकारी पर मंगलवार को पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि छानबीन कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।