{"_id":"5d3754fb8ebc3e6d1d71d451","slug":"seven-people-injured-in-collapsing-kutcha-house-kannauj-news-knp503290575","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान गिरने से परिवार के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा मकान गिरने से परिवार के सात लोग घायल
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। सोते समय कच्चे मकान की छत और दीवार गिर गई। मलबे में दबकर दंपति समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सहिल्यापुर निवासी 38 वर्षीय प्रमोद दोहरे रविवार रात करीब 10 बजे पत्नी लक्ष्मी देवी और बच्चों के साथ सो रहे थे। अचानक कच्चे मकान की छत और दीवार गिर गई। हादसे में दंपति समेत आठ वर्षीय बेटा प्रवीण, पांच वर्षीय बेटी दीक्षा, छह वर्षीय बेटा शनि, तीन वर्षीय तेजल, डेढ़ वर्षीय रक्षा मलबे में दब गई।
मकान गिरने और चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। इन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी लोगों की हालत में सुधार हुआ। प्रधान तुलसी देवी ने बताया कि पीड़ित परिवार गरीब है। आवास के लिए आवेदन किया है। अभी पात्रता सूची जारी नहीं हुई है।