{"_id":"5d5ae7e88ebc3e89ef2cb9f7","slug":"seven-lakh-loan-taken-in-the-name-of-farmer-missing-for-34-years-kannauj-news-knp5083916195","type":"story","status":"publish","title_hn":"34 साल से लापता किसान के नाम से ले लिया सात लाख का लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
34 साल से लापता किसान के नाम से ले लिया सात लाख का लोन
विज्ञापन
कन्नौज। सन 1985 से लापता किसान का फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनवाकर बैंक से सात लाख रुपये का लोन लेकर जमीन बंधक कर दी गई। जानकारी पर विवाहित पुत्री रिंकी ने मंगलवार को डीएम रवींद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की।
तिर्वा तहसील क्षेत्र के गांव भुगैतापुर निवासी रिंकी पुत्री प्र्रेमचंद्र शर्मा ने बताया कि नौ दिसंबर 1985 को पिता प्रेमचंद्र शर्मा किसी काम से कन्नौज आए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। रिंकी ने बताया कि वह शादीशुदा है। दिल्ली में रह रही है। किसी ने पिता के नाम से फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाकर बैंक में जमीन बंधक कर सात लाख 17 हजार रुपये का लोन ले लिया है। आधार और पैन कार्ड में लगी फोटो पिता की नहीं है। रिंकी ने कहा कि जालसाज जमीन की बिक्री भी कर सकते हैं। रिंकी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
आधार कार्ड पर लिखा मोबाइल नंबर भी फर्जी
आधार कार्ड पर जो मोबाइल नंबर लिखा है, वह भी फर्जी है। परिजन आधार कार्ड पर लिखे नंबर पर फोन कर रहे हैं तो बात करने वाला जम्मू कश्मीर का निवासी बता रहा है। उसने बताया कि वह एक प्राइवेट कंट्रक्शन कंपनी में काम करता है। किसी प्रेमचंद्र शर्मा को नहीं जानता है।