फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Servants found a year honorarium

सेवकों को नहीं मिला एक साल से मानदेय

Sat, 31 Oct 2015 11:51 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 31 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Servants found a year honorarium

पिछले एक साल से तकनीकी सहायकों और रोजगार सेवकों को

विज्ञापन
मानदेय न मिलने से उनमें रोष व्याप्त है। उन लोगों ने बीडीओ से त्योहार से पूर्व मानदेय दिलाने की मांग की है। मानदेय नहीं मिलने से उन लोगों की दीवाली का त्योहार भी फीका हो जाएगा।

विकास खंड क्षेत्र में 40 रोजगार सेवक और पांच तकनीकी सहायक शशिकांत, अरुण कुमार, रामसेवक, गोवर्धन और अरशद खान कार्यरत हैं। इसके साथ ही ब्लाक में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर रजनेश कुमार कार्यरत हैं। रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों ने बताया कि उन लोगों को पिछले एक साल से अभी तक मानदेय नहीं मिल सका है, जिससे वह लोग आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

वह लोग कई बार मानदेय के लिए अधिकारियों से मांग कर चुके हैं, पर हर बार उन्हें आश्वासन दे दिया जाता है, पर एक साल से भी अधिक समय बीतने के बाद भी मानदेय नहीं मिल सका है, जबकि उनसे काम बराबर लिया जा रहा है। उन लोगों ने खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार से दीवाली के त्योहार से पूर्व बकाया मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।

उनका कहना था अन्य त्योहारों की तरह मानदेय नहीं मिलने से दीपावली का त्योहार भी फीका होने की उम्मीद बढ़ गई है। उधर, इस संबंध में खंड विकास अधिकारी का कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते शासन स्तर से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है। लेखाधिकारी द्वारा कंप्यूटर से सूचीबद्ध कर मानदेय भुगतान की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed