{"_id":"6937225766263405f00671cc","slug":"seminars-and-schools-will-be-held-in-499-gram-panchayats-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141315-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 499 ग्राम पंचायताें में होंगी गोष्ठियां और पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 499 ग्राम पंचायताें में होंगी गोष्ठियां और पाठशाला
विज्ञापन
कन्नौज। कषि विभाग की ओर से रबी सत्र 2025-26 में ग्राम पंचायत स्तरीय गोष्ठियों-पाठशालाओं का आयोजन 12 से 29 दिसंबर की अवधि में किया जाएगा। जिले की 499 ग्राम पंचायताें में होने वाली गोष्ठियों और पाठशालाओं में किसानों को रबी सीजन की फसलों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
गोष्ठियां पैक्स सोसाइटी, किसान कल्याण केंद्र, कृषि विज्ञान केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों में होंगी। विकास खंड में सर्वाधिक क्षेत्राच्छान वाली चार प्रमुख फसलों का चयन किया जाएगा। इसके लिए कृषि निदेशक डाॅ. पंकज त्रिपाठी ने विभागों के अधिकारियों को पत्र भेजा है। कहा कि ग्राम पंचायतों में गोष्ठियां-पाठशालाएं आयोजित कर पिछले तीन वर्षों में सर्वाधिक पैदावार करने वाले पांच प्रगतिशील कृषकों, कृषि सखियों का चयन किया जाए।
गोष्ठी में किसानों का उद्बोधन कराया जाए। प्रति गोष्ठी-पाठशाला में 80 से 100 किसानों का प्रतिभाग कराया जाए। कार्यक्रम में पुरस्कार के लिए कृषकों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए। कृषि उप निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि पत्र मिल गया है। ग्राम पंचायतों में गोष्ठी आयोजित कराई जाएंगी।