{"_id":"d3d35c5eb21f0190825bf6e89f503f81","slug":"self-immolation-attempt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से केरोसिन डलवा आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे से केरोसिन डलवा आत्मदाह का प्रयास
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 13 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर में अपने बेटे के साथ आई एक विधवा महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डलवाकर आत्मदाह का प्रयास किया। यह देख लोग दर्जनों लोग उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। लेकिन महिला आग लगाकर जान देने की जिद पर अड़ी रही। महिला का आरोप है भू-माफियाओं ने किसी तरह उसके स्थान पर दूसरी महिला को खड़ाकर फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया।
ग्राम बहवलपुर निवासी सुशीला देवी पत्नी दुलारेलाल जाटव मंगलवार दोपहर अपने बेटे करन के साथ तहसील परिसर पहुंची। वहां अपने साथ लाई केरोसिन को बेटे से अपनी शरीर में डलवा कर आत्मदाह का प्रयास करने लगी। इसी दौरान वहां हड़ताल पर बैठे लेखपाल उसे बचाने के लिए दौड़े। लोगों ने उसके हाथ से केरोसिन भरी प्लास्टिक की केन छीन ली और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने विधवा महिला से मामले की पूरी जानकारी ली। इस दौरान उसने बताया भू-माफिया ने उसकी जगह दूसरी महिला को खड़ाकर उसकी जमीन का फर्जी बैनामा करा लिया। शिकायत पर एसडीएम ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दे दिया। लेकिन भू माफिया ने उसकी जमीन पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जिसके शिकायत उसने उच्चाधिकारियों से की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर तहसील मुख्यालय पर उसने आत्मदाह का कदम उठाया। महिला द्वारा आत्मदाह किए जाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस आत्मदाह करने वाली महिला और उसके पुत्र को कोतवाली ले गई।