फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Self-help groups received Rs 7.45 crore, 126 beneficiaries benefited

Kannauj News: स्वयं सहायता समूहों को मिले 7.45 करोड़, 126 लाभार्थी लाभान्वित

Mon, 23 Feb 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Self-help groups received Rs 7.45 crore, 126 beneficiaries benefited
कन्नौज। नगर के पीएसएम डिग्री कॉलेज में रविवार को एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 126 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए 7.45 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड भी वितरित किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला न्यायाधीश हरिप्रसाद, डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में एलईडी के माध्यम से विधिक सहायता एवं न्याय सबके लिए विषय पर जानकारी दी गई। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। राज्य आजीविका मिशन के तहत पांच समूह प्रतिनिधियों को 7.45 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड डेमो चेक मिला। डीएम ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की जानकारी दी। इस योजना में पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता मिलती है। जिले के 28 पात्र लाभार्थियों को 1.36 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी से मिली। कुल 126 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र और अन्य लाभ प्रदान किए गए।
विज्ञापन

विभिन्न योजनाओं का लाभ
चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने पांच लाभार्थियों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड दिए। क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पांच को पोषण पोटली वितरित की गई। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत छह लाभार्थियों को लैपटॉप स्वीकृति पत्र मिले। लखपति दीदी, आजीविका मिशन और जननी सुरक्षा जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। आरोग्य मेला, आयुष्मान भारत, टीबी मुक्त भारत और किसान सम्मान निधि की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकतंत्र और जागरूकता
डीएम ने संविधान के चार स्तंभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया का महत्व बताया। इनके सामंजस्य से ही मजबूत लोकतंत्र बनता है। शिविर में ग्राम प्रधानों की भूमिका पर जोर दिया गया। मौलिक अधिकार प्रत्येक नागरिक को गरिमापूर्ण जीवन जीने का अधिकार देते हैं।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed