फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   See the dream with open eyes - ADM

खुली आंखों से देखें सपने-एडीएम

Mon, 05 Jan 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Mon, 05 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
See the dream with open eyes - ADM
कस्बे के एसपी महिला महाविद्यालय में रविवार को कृष्णा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट ने कार्यक्रम का आयोजन कर यहां अध्यनरत छात्राओं की माताओं को सम्मानित किया। साथ ही 101 गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एडीएम रमेश चंद्र यादव ने कहा कि गरीबों की मदद का सिलसिला थमना नहीं चाहिए। हमारी संस्कृति में गरीबों की मदद करना पुण्य का काम माना जाता है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वह अपना बेहतर भविष्य बनाने के लिए खुली आंखों से सपने देखना शुरू करें।
विज्ञापन


उसे पूरा करने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करें। विशिष्ट अतिथि एसडीएम महेश चंद्र शर्मा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई का पूरा मौका दें। साथ ही यह भी ध्यान दें कि उन्होंने विद्यालय जाकर क्या सीखा है। महाविद्यालय के प्राचार्य एसके शुक्ला ने कहा कि अपने लक्ष्य की निरंतरता बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें। उस पर कड़ी मेहनत कर सफलता पाए। कार्यक्रम को डीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामऔतार यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रामेंद्र यादव, भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष सागर सिंह यादव, महाविद्यालय के प्रबंधक रामदास यादव ने भी संबोधित किया।


कार्यक्रम के दौरान कृष्णा ग्रुप के प्रबंध निदेशक अनिल यादव ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने कई आकर्षक नृत्य व गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान मौजूद मदर पैरेंट्स को उनकी पुत्रियों द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं व उनके अभिभावकों ने गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed