{"_id":"573cb47f4f1c1bb11fac7365","slug":"see-bulldozers-working-shopper-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलडोजर देख अतिक्रमण हटाने में जुटे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलडोजर देख अतिक्रमण हटाने में जुटे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Wed, 18 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
दुकान का टीनशेड उखाड़ता बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्रशासन ने नगर के पश्चिमी बाईपास से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की। बुलडोजर को देख दुकानदार खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। अभियान के तहत किसी का अतिक्रमण हटाया गया तो किसी का छोड़ दिया गया। इस पर दुकानदारों ने ऐतराज जताया। इस बीच भाजपा नेताओं ने व्यापारियों के साथ अधिकारियों से बात की। इसके बाद दुकानदारों का अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत देते हुए अभियान रोक दिया गया।
अब अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। शहर में अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले काफी समय से प्रशासन प्रयासरत था। कई बार चेतावनियों और मुनादी कराने के बाद पिछले दो दिनों से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए चिन्हांकन किया गया था, लेकिन इसके बाद भी दुकानदारों ने अपनी टीन शेड नहीं हटाए थे। बुधवार की सुबह अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू होना था। कोतवाली में पालिका प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए थे।
दोपहर बाद नगर के पश्चिमी बाईपास से एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया तो कुछ लोगों की टीन शेड को बुलडोजर ने उखाड़कर फेंक दिया। यह तमाशा देख लोगों में रोष व्याप्त हो गया। इस बीच भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय नगर के दुकानदारों के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीएम से जाकर मिलीं।
विज्ञापन
उन्होंने मानकों के अलावा एक समान व्यवहार करने की बात रखी। भाजपा नेत्री के तेवर देख प्रशासन को रुख बदलना पड़ा और फिर यह अभियान कोतवाली के पास पहुंचने पर समाप्त हो गया। वहां से सभी लोग कोतवाली पहुंचे और फिर मानकों को लेकर काफी देर तक वार्ता हुई।
अंत में तय हुआ मौके के अनुसार दुकान पर सिर्फ छह फीट की टीन डाली जा सकती है। उपजिलाधिकारी ने नगर के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि 24 घंटे के अंदर दुकानदार स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। अब यह अभियान शुक्रवार को पूरी तैयारी के साथ पुन: चलाया जाएगा।