फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Second monk of Jalesarghat ashram absconding

Kannauj News: जलेसरघाट के आश्रम के दूसरे साधु फरार

Thu, 11 Jan 2024 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 11 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Second monk of Jalesarghat ashram absconding
कन्नौज। जलेसरघाट गांव स्थित आश्रम पर मंगलवार रात हुई घटना के बाद साधु-संत फरार हो गए। बुधवार को आश्रम पर सन्नाटा पसर हुआ था। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में जलेसरघाट गांव में स्थित यज्ञ वाटिका आश्रम के महंत रघुवीरदास का चेला शिवदास (25) उर्फ शिवम मंगलवार रात आग से गंभीर रूप से झुलस गया था। शिवदास ने दो युवकों और तीन साधुओं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का आरोप लगाया था। गंभीर हालत में पुलिस ने साधु को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर में साधु का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी अमित कुमार आनंद और सीओ सिटी कमलेश कुमार ने देर रात आश्रम पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद प्रथम दृष्टया आश्रम के महंत की नियुक्ति को लेकर विवाद प्रकाश में आया है। सीसीटीवी की जांच के आधार पर आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम के सीसीटीवी में नहीं आया कोई नजर
शिवदास ने अपने बयान में दो युवकों और तीन साधुओं पर आग लगाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने आश्रम में लगे सीसीटीवी को खंगाला था, जिसमें घटना के समय कोई भी व्यक्ति और साधु आश्रम की ओर जाता नजर नहीं आया, जिससे पुलिस को पूरी घटना की संदिग्ध लग रही है।


पूछताछ और जांच के बाद दो आरोपियों को छोड़ा
पुलिस ने शिवदास के आरोपों के आधार पर दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लिया था। पुलिस ने आरोपियों के घर के सीसीटीवी को भी खंगाला, जिसमें दोनों युवक घटना के समय घर पर ही थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed