{"_id":"57c1dbf44f1c1b0d4bd509ed","slug":"sdm-checks-created-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसडीएम की जांच से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की जांच से मचा हड़कंप
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 27 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान से जानकारी लेते एसडीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो सहायक अध्यापिकाओं की वीडियो क्लिप मामले की जांच करने शनिवार को पहुंचे तो विद्यालय में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने कई घंटे तक जांच की। हालांकि इस बारे में एसडीएम ने कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दो सहायक अध्यापिकाओं ने विद्यालय के इंचार्ज हेडमास्टर पर वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगते हुए डीएम समेत कई अधिकारियों से शिकायतीपत्र की थी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डा. अशोक चंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित को दी थी। शनिवार की सुबह करीब दस बजे एसडीएम विद्यालय पहुंच गए। करीब पांच घंटे तक चली जांच के दौरान एसडीएम ने एक के बाद एक सभी शिक्षकों और आरोपी इंचार्ज हेड टीचर समेत ग्राम प्रधान व उसी परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के स्टाफ और लोक शिक्षा केंद्र की प्रेरक, रसोइयों आदि से भी अलग-अलग पूछताछ की। वहीं एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। वह अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को देंगे। इसके अतिरिक्त कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन