फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   schoolo ka nirikshan

बीएसए को विद्यालय में ढाई बजे लटकता मिला ताला

Sat, 15 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
schoolo ka nirikshan
कन्नौज। बीएसए केके ओझा ने शुक्रवार को चार विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। उमर्दा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डिगरगढ़ी में दोपहर के 2:30 बजे विद्यालय में ताला लटकता मिला। जबकि, दो विद्यालयों में शिक्षक समय से पहले स्कूल से चले गए।
विज्ञापन

बीएसए के मुताबिक उमर्दा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रज्जापुर्वा में पंजीकृत 80 छात्रों के स्थान पर 56 छात्र उपस्थित मिले। शिक्षा मित्र सुरेश चंद्र यादव के गैर हाजिर मिलने पर मानदेय रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। सहायक अध्यापक शिव सिंह के गैर हाजिर मिलने पर वेतन पर रोक दिया गया। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार, सहायक अनिल कुमार से शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर स्पष्टीकरण तलब किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर सरैया में प्रधानाध्यापक श्रीनिवास कटियार गैर हाजिर मिले। सहायक अध्यापक नीलम यादव दोपहर के दो बजे विद्यालय से चली गईं। एमडीएम रजिस्टर पर पंजीकृत 50 बच्चों में उपस्थित 32 की दर्ज की गई। विद्यालय में केवल 15 बच्चे मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्यालय डिगरगढ़ी में दोपहर के 2:30 बजे ताला लटकता मिला। प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र व सहायक विजेता तिवारी के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्यालय बंजारन डेरा में पंजीकृत 104 में 56 उपस्थित मिले। सहायक अध्यापक लक्ष्मी दुबे 2:40 बजे विद्यालय से चली गई। बुधवार को विद्यालय में दूध का वितरण नहीं किया गया। लापरवाही बरतने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक ज्योति यादव, रमाकांत, मनोरमा से स्पष्टीकरण तलब किया गया। विद्यालय समय से पहले छोड़ने पर लक्ष्मी दुबे के वेतन पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed