फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   School work done by boycott

स्कूल स्टाफ ने किया कार्य बहिष्कार

Sun, 23 Jul 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 23 Jul 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
School work done by boycott
स्कूल बंद पसरा सन्नाटा। - फोटो : Amar ujala

विकास खंड तालग्राम के महानगर प्राथमिक में शिक्षक के साथ हुई मारपीट का मामला गरमा गया है। घटना के दूसरे दिन स्कूल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया और कक्षाओं का ताला नहीं खोला। अपनी उपस्थिति दूसरे विद्यालय में दर्ज तो कराई पर शिक्षण कार्य नहीं किया। चेतावनी देते हुए साफ किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक स्कूल नहीं खोला जाएगा। इधर, शनिवार सुबह बच्चे विद्यालय तो पहुंचे लेकिन कक्षाओं में ताला लगा देख लौट गए। शिक्षक संघ ने पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ब्लाक के सभी स्कूलों में ताला डाल शिक्षण कार्य ठप कर देंगे।

विज्ञापन


शनिवार सुबह तालग्राम के महानगर प्राथमिक स्कूल न खुलने के कारण लगभग एक सैकड़ा बच्चे स्कूल में खेलते रहें और दोपहर को लौट गए। रसोइया कुसमा देवी व मोहिनी देवी ने पूर्व माध्यमिक स्कूल के बच्चों के लिए खाना तैयार किया। घटना के आहत पीड़ित शिक्षक राजीव ने मारपीट के बाद संकुल प्रभारी सुदीप कनौजिया से महानगर स्कूल में ड्यूटी न करने की बात कही थी। उनके समर्थन में हेड टीचर अखिलेश कुमार व सहायक सरिता देवी ने भी भय के चलते महानगर स्कूल में ड्यूटी करने से मना कर दिया। शिक्षकों ने महानगर स्कूल न जाकर तालग्राम प्राथमिक स्कूल में उपस्थित रजिस्टर में साइन कर अपनी मौजूदगी दर्शायी है लेकिन शिक्षण कार्य यहां भी नहीं किया। वहीं, शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष दिलीप यादव ने साफ तौर पर कहा है कि 48 घंटे में यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो ब्लाक के सभी शिक्षक कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


स्कूल में मारपीट के बाद शिक्षण कार्य का जायजा लेने संकुल प्रभारी सुदीप व एबीआरसी रवि मिश्रा व डा. पंकज महानगर स्कूल में सुबह नौ बजे पहुंचे। स्कूल में ताला लगा होने पर बैरंग लौट गए। जबकि संकुल प्रभारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को स्कूल बंद होने की सूचना दे दी गई है। अग्रिम आदेशों की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार
तालग्राम। पुलिस की माने तो मारपीट के मामले में शिक्षक राजीव की तहरीर पर धारा 323, 504, 506 के तहत एनसीआर दर्ज की गई है। उच्च न्यायालय के नियमानुसार सात साल की कम सजा वाले अपराधों की धाराओं में गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है केवल आरोपी को नोटिस देकर बुलाकर पूछतांछ व जांच की जा सकती है।


आंगनबाड़ी केंद्र खुला रहा, नहीं आए बच्चे
तालग्राम। महानगर प्राथमिक के एकल कक्ष में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में एक मात्र कार्यकत्री सरला देवी अपने प्रपत्र सही कर रहीं थी। जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मारपीट के बाद बच्चे भय के कारण नहीं आए हैं। गांव जाकर अभिभावकों से भेजने की बात कही है लेकिन वह तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed