फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   School bus operators will receive fitness notices.

Kannauj News: फिटनेस के लिए स्कूल बस संचालकों को मिलेगा नोटिस

Tue, 17 Mar 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
School bus operators will receive fitness notices.
कन्नौज। बार-बार आगाह करने व नोटिस देने के बाद भी स्कूली वाहनों की समय से फिटनेस नहीं कराने वाले वाहन संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस के बाद भी समय से फिटनेस न कराने वाले वाहन स्वामियों के वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिले के 20 से अधिक स्कूली वाहनों की समय से फिटनेस नहीं कराई गई है। इन वाहनों पर स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम किया जा रहा है। एआरटीओ द्वारा पूर्व में नोटिस जारी कर स्कूली वाहन संचालकों को फिटनेस कराए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसे लेकर परिवहन विभाग द्वारा सख्त रूख अपनाया जा रहा है। अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग की जा रही है। फिटनेस सहित समस्त अभिलेख जांचे जा रहे हैं। वाहनों के कमी मिलने पर चालान किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सात स्कूली वाहनों व मंगलवार को तीन वैन पर कार्रवाई की गई, जिनमें से एक स्कूली बच्चों को ढोने में लगी थी। एआरटीओ इज्या तिवारी ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान चलाकर स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed