{"_id":"5e24a0458ebc3e4aea2d22b5","slug":"satyapan-ke-baad-wakalat-ker-sakege-adovsate-kannauj-news-knp539464922","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्यापन के बाद ही न्यायालयों में वकालत कर सकेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्यापन के बाद ही न्यायालयों में वकालत कर सकेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
19 सीएचबीपी 57 सत्यापन के लिए प्रपत्र जमा करते वकील।
सत्यापन के बाद ही न्यायालयों में वकालत कर सकेंगे अधिवक्ता
- वकीलों के वाहनों पर लगेंगे स्टीकर
- सीओपी नंबर, एलएलबी अंकपत्र व आधार कार्ड की कॉपी हो रही जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
छिबरामऊ। न्यायालयों में हो रही आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश तथा उच्च न्यायालय के निर्देश पर अब सभी वकीलों के प्रपत्रों की जांच शुरू कर दी गई है। न्यायालय में वकालत करने वाले अधिवक्ताओं के वाहनों के लिए स्टीकर भी बनवाए जाएंगे।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू ने बताया कि छिबरामऊ बाह्य न्यायालय, तहसील चकबंदी तथा उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विधि व्यवसाय करने वाले सभी वकीलों के पहचान पत्र बनेंगे तथा सभी वकीलों के वाहनों के लिए स्टीकर बनवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सभी वकीलों से उच्च न्यायालय तथा जिला न्यायालय से आए प्रपत्र को भरना होगा। उसमें सीओपी नंबर, एलएलबी अंकपत्र, आधार कार्ड तथा वाहन रजिस्ट्रेशन की कॉपी लगाई जाएगी। फर्जीवाड़ा समाप्त करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने कई कदम उठाए हैं। महासचिव ललित प्रताप सिंह ने बताया कि 250 वकील अपने प्रपत्र जमा कर चुके हैं। उन्होंने शेष सभी वकीलों से शीघ्र ही प्रपत्र जमा करने की अपील की।
वकीलों ने घर-घर पहुंच किया जनसंपर्क
तिर्वा। वकीलों के लायर्स बार एसोसिएशन संगठन में चुनावी डंका बजने के बाद प्रत्याशियों ने अपने अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए साथियों के घर-घर पहुंच संपर्क साधा। तहसील के लायर्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर दी गई। इसके बाद चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन दाखिल होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। अध्यक्ष पद के लिए हरीशंकर राजपूत, राजेंद्र राजपूत, अशोक कुमार राजपूत ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे चुनाव त्रिकोणीय संघर्ष पर पहुंचा गया। नामांकन होने के बाद अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की प्रत्याशियों ने मतदाता वकीलों से संपर्क करना शुरू कर दिया। रविवार को अवकाश के चलते अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ मतदाता वकीलों के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।