{"_id":"5e52cb1b8ebc3ef3a9127bc6","slug":"sariya-chori-kannauj-news-knp546533046","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन विद्यालय परिसर से आठ टन सरिया चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन विद्यालय परिसर से आठ टन सरिया चोरी
विज्ञापन
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद रोड स्थित निर्माणाधीन सेंट मारिया पब्लिक स्कूल के परिसर में पड़ी आठ टन सरिया चोरों ने पार कर दी। विद्यालय के प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की।
फर्रुखाबाद रोड पर सेंट मारिया पब्लिक स्कूल के विद्यालय भवन का निर्माण चल रहा है। रविवार को लेंटर पड़ना था, जिसके लिए आठ टन सरिया मंगवाकर विद्यालय परिसर में ही डलवा दी थी। रात किसी समय चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर सरिया पार कर दी । सुबह जब मजदूर काम पर पहुंचे तो सरिया गायब थी। प्रबंधक बीसी अवस्थी ने बताया कि इससे पहले दो दिसंबर को भी चोरों ने तीन चार कुंतल सरिया पार कर दी थी। प्रबंधक की सूचना पर कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच करवाई जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
सरिया चोरी की घटनाओं का नहीं हो सका खुलासा
इन दिनों सरिया चोर गिरोह सक्त्रिस्य है। चोर अभी तक लगभग आधा दर्जन से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इसके बाद भी पुलिस इन चोरों कोई सुराग नहीं लगा सकी है। सबसे पहले 23 जनवरी को जीटी रोड स्थित तिवारी ट्रेडर्स के यहां से 11 टन सरिया, 2 फरवरी पलक ट्रेडर्स सौरिख के यहां से 7 टन सरिया, छह फरवरी को सफरूद्दीन ट्रेडर्स गुरसहायगंज के यहां से 12 टन तथा 17 फरवरी को विशुनगढ़ रोड स्थित बालाजी ट्रेडर्स के यहां से 6 टन सरिया चोरी हो चुकी हैं। पुलिस इन घटनाओं में से किसी का भी खुलासा नहीं कर सकी है। जिस कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।