फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sardee se kampakampae log, paanch kee jaan gaee

सर्दी से कंपकंपाए लोग, पांच की जान गई

Tue, 31 Dec 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
sardee se kampakampae log, paanch kee jaan gaee
एसडीओ कार्यालय के बाहर कूड़ा जलाकर तापते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सर्दी ने इस बार सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। आम जनमानस बेहाल है। सर्दी से पांच की जान चली गई। लोग अलाव जलाकर राहत पा रहे हैं। गलन से शाम होते ही लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया। रात के समय भीषण कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 9.06 व न्यूनतम 1.06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

गर्म कपड़े पहने होने के बाद भी लोग ठिठुर रहे हैं। जिले के लोगों के मुताबिक इतनी सर्दी पहले कभी नहीं हुई। सोमवार को सुबह से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बाजार में भीड़ नहीं दिखी। दुकानों के बाहर लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से निजात पाई।
विज्ञापन

वहीं छिबरामऊ में इंदिरा आवास कालोनी में सर्दी लगने से महिला की मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। नगर की इंदिरा आवास कॉलोनी निवासी उर्मिला (54) पत्नी स्व. श्रीकृष्ण कश्यप को रविवार शाम को सर्दी लग गई। परिजनों ने इन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सोमवार सुबह चार बजे मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर राजस्व निरीक्षक आदित्य दीक्षित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उर्मिला के एक बेटा है। वह नगर की एक दुकान पर काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दी ने ली तीन की जान
तालग्राम। शीत लहर ने तीन लोगों की जान ले ली है। इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमोलर निवासी सरफुद्दीन (70) पुत्र हबीब की सोमवार सुबह चारपाई से उठते समय गिरने से मौत हो गई। बड़े पुत्र कदीर ने बताया कि पिता रविवार को खेतों की तरफ घूम कर आए। सोमवार सुबह लघुशंका के लिए उठे तो कांपने लगे। इसके बाद गिर पड़े। जब तक डॉक्टर को बुलाकर लाए, मौत हो गई। परिवार में पांच भाई आमीन, मोहवीन, नसीर, अमीन के अलावा मां सबीना हैं। वहीं सीतापुर्वा निवासी कल्लू पाल ने बताया कि पिता रामप्रकाश पाल (68) पुत्र बच्चनलाल शनिवार को अमोलर बाजार गए थे। तभी सर्दी लग गई। इससे तबियत बिगड़ गई। इलाज के बाद भी फायदा न होने पर सोमवार भोर मौत हो गई। कस्बा तालग्राम के मोहल्ला तालाब कलां निवासी रघुनंदन गुप्ता (70) की भी रविवार रात मौत हो गई। पुत्र पप्पू ने बताया कि वह पहले से बीमार चल रहे थे। दो दिन से सर्दी बढ़ने से परेशानी हुई। सर्दी लगने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
सर्दी लगने से महिला की मौत
चपुन्ना। चपुन्ना क्षेत्र के ग्राम इंदिरा नगर निवासी जय देवी (70) पत्नी स्व. पुत्तूलाल जाटव की सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन इन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। तभी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। जय देवी कई सालों से बेटे धर्मवीर के साथ रह रही थीं।

चार घंटे की देरी से पहुंचीं ट्रेनें
कोहरे की धुंध के चलते ट्रेनें घंटों लेट चलीं। इससे यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। कालिंदी एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से पहुंची। लखनऊ से जयपुर एक्सप्रेस करीब चार घंटे देरी से आई। जयपुर से लखनऊ एक्सप्रेस करीब ढाई घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed