फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sardee ne toda rikaard, shoony par pahuncha paara, teen kee maut

सर्दी ने तोड़ा रिकार्ड, शून्य पर पहुंचा पारा, तीन की मौत

Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
sardee ne toda rikaard, shoony par pahuncha paara, teen kee maut
सुबह के समय कोहरे का नजारा। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। दिसंबर 2019 ने जाते-जाते खूब तेवर दिखाए। हाड़-कंपाऊ ठंड ने पिछले कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ा है। 1971 के बाद ऐसी सर्दी पड़ी है जिसने लोगों को घरों में कैद कर दिया। पूरे दिन चलीं बर्फीली हवाओं से लोग कंपकंपाते नजर आए। सुबह के समय गलन के कारण लोग परेशान रहे। सर्दी लगने से जिले में तीन लोगों की मौत हो गई है। बाजार व दुकानों में लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाई। दोपहर करीब एक बजे के बाद निकली गुनगुनी धूप से लोगों को काफी राहत मिली। मंगलवार को अधिकतम तापमान 9 व न्यूनतम जीरो डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
विज्ञापन

सुबह से घनघोर कोहरे की चादर छाई रही। जीटी रोड सहित अन्य मार्गों पर चलने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह दस बजे तक कोहरे की धुंध साफ नहीं हो सकी। इससे वाहन चालक दिन में लाइट जलाकर चलने पर विवश हुए। बर्फीली हवाओं के चलने से लोग कंपकंपाते रहे। लोगों ने अलाव जलाकर राहत पाने का प्रयास किया। दोपहर को निकली धूप से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

तालग्राम प्रतिनिधि के मुताबिक मामा के घर ताऊ के साथ आए किशोर की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इकलौते पुत्र का शव घर आते ही कोहराम मच गया। कसावा के दलसिंह पुर्वा निवासी सिद्ध प्रकाश (16) पुत्र राजेंद्र सिंह अपने मामा राजू यादव निवासी थाना तालग्राम बिचपुर्वा के यहां आया था। मामा ने बताया कि भांजे ने उनके पास रहकर बह्मचारी देवा आश्रम राजापुरवा में कक्षा दस तक पढ़ाई की। इस वर्ष कक्षा 11 में छिबरामऊ में पढ़ रहा था। सोमवार को ताऊ अर्जुन सिंह के साथ घूमने आया था। ठंड से शाम को हालत बिगड़ गई। पहले प्राइवेट डाक्टर से दवा दिलाई। आराम न होने पर निजी वाहन से मेडिकल कालेज लेकर गए। यहां से डाक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर लेकर जाने समय रास्ते में मौत हो गई। तीन बहनें शोभा, रागिनी, मालिनी के बीच इकलौता भाई था। मां बुधा देवी रो-रोकर बेहाल हैं। पिता खेती करते हैं। परिजनों ने श्रृंगीरामपुर में अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदसिया प्रतिनिधि के मुताबिक जलालाबाद क्षेत्र के गांव गौरियापुर निवासी राधेश्याम उर्फ साधू शर्मा (70) की सुबह सर्दी लगने से मौत हो गई। यह घर में अकेले रहते थे। दोपहर तक घर से बाहर न निकलने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर मृतक को बाहर निकाला। तेराजाकेट प्रतिनिधि के मुताबिक रेशमा दुबे (70) पत्नी रघुनाथ प्रसाद को रात में सर्दी लग गई। इनके पुत्र राकेश ने बताया कि निजी चिकित्सक को बुलाकर दिखाया गया। सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed