फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sardee ne badhaaya sitam, galan se badhee kampakampee

सर्दी ने बढ़ाया सितम, गलन से बढ़ी कंपकंपी

Tue, 24 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
sardee ne badhaaya sitam, galan se badhee kampakampee
सर्दी में आग तापते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सोमवार को हवा के झोंकों ने पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छुटाई। दोपहर के बाद सूर्यदेव के कुछ देर के लिए दर्शन हुए। सर्दी से निजात पाने के लिए बाजार व घरों में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। देर शाम हवा के झोंके ने दोबारा गलन बढ़ा दी। जिला अस्पताल के एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में भी सर्दी का असर दिखाई दिया। दस बेड के वार्ड में महज दो अति कुपोषित बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से चली हवाओं ने लोगों के कंपकंपी छुड़ा दी। सर्दी से निजात पाने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली। यह जल्द ही ओझल हो गई। शाम से ही लोग अलाव का इंतजाम करने में जुट गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) में अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराया जाता है। एनआरसी में बच्चों को भर्ती कराने की जिम्मेदारी प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की होती है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य टीम भी अति कुपोषित बच्चों को भर्ती कराती है। इसके अलावा अस्पताल की ओपीडी में आने वाले बच्चे भी भर्ती होते हैं। वार्ड में सर्दी का असर देखने के मिल रहा है। महज दो बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed