फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sardee ka sitam jaaree, do ne toda dam

सर्दी का सितम जारी, दो ने तोड़ा दम

Wed, 01 Jan 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sardee ka sitam jaaree, do ne toda dam
सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों से ढककर जाती मां-बेटी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज । नव वर्ष के आगाज पर मौसम खुला तो लोगों के चेहरे खिल उठे। करीब सात दिन बाद धूप निकली। यह ज्यादा देर टिक नहीं सकी। दोपहर बाद आसमान में फिर से बदली छाई तो ठंड ने दोबारा दस्तक दी। जिले में न्यूनतम पारा चार डिग्री पर रहा। वहीं सर्दी से दो किसानों ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनाें में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के मानपुर निवासी अमर चंद्र (42) पुत्र धाधू आलू की फसल किए हैं। दो दिन पहले उन्होंने आलू की फसल में पानी लगाया। इससे ठंड लग गई। घर आने पर उन्हें उल्टी होने लगी। वह मेडिकल से दवा लेकर इलाज करते रहे। हालत में सुधार नहीं हुआ। बुधवार देर शाम ठंड की वजह से दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अमर चंद्र अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र को छोड़ गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने से मृतक अमर सिंह की पत्नी पर घर चलाने की जिम्मेदारी आ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन

इसी तरह थाना गुरसहायगंज के असौलिया गांव निवासी 55 वर्षीय किसान रामपाल जाटव मंगलवार शाम करीब छह बजे गेहूं की फसल देखने घर से निकले थे। इसी दौरान ठंड लगने से मौत हो गई। शाम करीब आठ बजे तक घर न लौटने पर भाई राम रतन ने परिवार के लोगों के लोगों के साथ रामपाल की तलाश शुरू की है। रात करीब दस बजे परिजनों ने खेत में शव पड़ा देखा। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव घर लेकर आए। कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने सर्दी लगने से मौत की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार पर ठहरा पारा
नए साल में सूर्यदेव मेहरबान रहे। सुबह होते ही धूप निकलने से कड़ाके की ठंड झेल रहे लोगों के मुरझाऐ चेहरे खिल उठे। सर्द हवाएं चलने से ठंड बरकरार रही। धूप निकलने से पारा 11 से बढ़कर 18 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं सुबह न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दोपहर दो बजे आसमान में फिर से बदली छा गई। दोपहर में भी बाइक सवार मफलर बांधे रहे। महिलाएं शाल ओढ़ कर निकलीं। सप्ताह भर बाद मौसम खुलने पर लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की। शाम ढलने के बाद सर्द हवाएं कहर ढाने लगीं। व्यापारी जल्दी दुकानें बंद कर घर चले गए। इससे बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा दिखा। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed