{"_id":"5fcbd47c8ebc3ecf7c3816b8","slug":"sard-mausam-mein-bhee-mareejon-ko-nahin-mil-rahee-chaadar-kannauj-news-knp598239357","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द मौसम में भी मरीजों को नहीं मिल रही चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द मौसम में भी मरीजों को नहीं मिल रही चादर
विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में बिस्तर पर बगैर चादर के लेटे मरीज।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौ शय्या अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे हकीकत से इतर हैं। यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बिस्तर पर बिछाने के लिए चादर नहीं मिल पा रही है। इससे मरीजों की रातें रबर के कवर चढ़े इन गद्दों पर सर्दी से सिकुड़ते बीत रही हैं।
कोतवाली क्षेत्र के अहिरुआ राजारामपुर के मजरा ग्राम टीका नगला निवासी राजाराम (65) पुत्र रामसहाय को गुरुवार को तेज बुखार, पेट, कमर व सिर दर्द की शिकायत होने पर परिजन सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इन्हें भर्ती कर लिया गया। राजाराम के साथ आए तीमारदार विनोद ने बताया कि सर्दी लगने पर बेड पर बिछाने के लिए ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से कई बार चादर मांगी। सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद चादर और कंबल घर से लाना पड़ा। वहीं नगर के मोहल्ला धमे का ताल निवासी सबीना पत्नी सलीम व सरायप्रयाग के बुखार पीड़ित सानू पुत्र ताहिर भी गद्दे पर चादर न होने के कारण सर्दी से परेशान नजर आ रहे थे। तीमारदारों का आरोप है कि चादर तो दूर, ओढ़ने के लिए कंबल भी वह घर से लेकर आए हैं।
वहीं सीएमएस राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि अस्पताल में कंबलों और चादरों की कमी नहीं है। उनसे कभी भी किसी तीमारदार ने शिकायत नहीं की। इसके बाद भी जांच कराई जाएगी। दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।