{"_id":"642db70e3c5058ef05013fc8","slug":"saraswati-vidya-mandir-got-second-place-kannauj-news-c-12-1-knp1024-165693-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सरस्वती विद्या मंदिर को मिला दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सरस्वती विद्या मंदिर को मिला दूसरा स्थान
Wed, 05 Apr 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से आयोजित प्रदेश स्तरीय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आंकलन सर्वे में कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को दूसरा स्थान मिला है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद सभी शिक्षकों ने एकदूसरे को बधाई दी।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से प्रदेश स्तरीय गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आंकलन का सर्वे कराया गया। प्रदेश में 27759 विद्यालयों में सर्वे कराकर गुणवत्ता शिक्षा, छात्रों की शिक्षण क्रियाकलाप, डिजिटल स्मार्ट क्लासेस और निरंतर प्रदेश स्तर की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मैरिट में छात्रों का स्थान पाने का आकलन किया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सर्वे का विवरण दिखाया गया। जिसमें कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रबंधक प्रदीप गुप्ता ने प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा समेत सभी शिक्षकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के अलावा छात्र-छात्राओं की मेहनत से यह मुकाम हासिल हुआ है।