फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sapa neta par chhedachhaad kee riport, sapaiyon ne gheree kotavaalee, sadak par baithe, seeo se nokajhonk

सपा नेता पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट, सपाइयों ने घेरी कोतवाली, सड़क पर बैठे, सीओ से नोकझोंक

Fri, 25 Jun 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
sapa neta par chhedachhaad kee riport, sapaiyon ne gheree kotavaalee, sadak par baithe, seeo se nokajhonk
कोतवाली के बाहर धरना-प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज (कन्नौज)। ग्राम प्रधान के भाई व सपा नेता के खिलाफ महिला ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस आधार पर गिरफ्तार कर लिया। जानकारी पर सपाइयों ने कोतवाली घेर ली। सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। समझाने पहुंचे सीओ से नोकझोंक हुई। बाद में जांच कर कार्रवाई का भरोसा देने पर प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़कर हाल ही में सपा का दामन थमने वाले सरायप्रयाग निवासी धर्मेंद्र यादव पर गुरसहायगंज कोतवाली में छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसकी जानकारी पर सपाई कोतवाली पहुंच गए। यहां हंगामा किया। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह से नोकझोंक हुई। सपाइयों का कहना था कि पुलिस ने झूठे आरोप में बिना जांच के सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। वह ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी हैं। इस पर सीओ ने पुलिस को मौके पर जांच करने भेजा। कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पर सपाई शांत हुए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि धर्मेंद्र यादव के भाई सराय प्रयाग से ग्राम प्रधान हैं। किसी न किसी काम से वह घर से बाहर रहते हैं। इससे गांव के विकास की जिम्मेदारी धर्मेंद्र पर रहती है। गुरुवार को ग्राम पंचायत में तालाब की सफाई का मनरेगा के तहत काम चल रहा था। इस दौरान गांव की एक महिला से कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर महिला ने 112 डायल कर पुलिस को बुला लिया। महिला के आरोप पर पुलिस धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। इस मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। जानकारी पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी, नवाब सिंह यादव, राशिद सिद्दीकी, अतीक अहमद, उत्कर्ष समेत कई सपाइयों ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed