फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   sapa ne khola patta, shyaam sinh yaadav ko tikat, bhaajapa bhee jald ghoshit kar sakatee hai pratyaashee

सपा ने खोला पत्ता, श्याम सिंह यादव को टिकट, भाजपा भी जल्द घोषित कर सकती है प्रत्याशी

Wed, 23 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
sapa ne khola patta, shyaam sinh yaadav ko tikat, bhaajapa bhee jald ghoshit kar sakatee hai pratyaashee
श्याम सिंह यादव। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा में चल रही रस्साकसी बुधवार को खत्म हो गई। सपा मुखिया की हरी झंडी के बाद वार्ड 23 से जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह यादव का टिकट अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में फाइनल कर दिया गया। इस पद के लिए जिले के एक पदाधिकारी समेत कई लोग दौड़ लगा रहे थे। अब माना जा रहा है कि भाजपा भी अपना प्रत्याशी जल्द घोषित कर देगी। वह सपा के पत्ते खुलने का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

जिला पंचायत में 28 सदस्य हैं। इनमें सपा के 14 (तीन बागी), भाजपा के सात, बसपा के एक और अन्य छह सदस्य हैं। इस अन्य में से वार्ड 21 के जिला पंचायत सदस्य को सपा मुखिया ने कुछ हफ्ते पहले ही पार्टी में वापस ले लिया है। इन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष के तीन पर्चे खरीदकर दावेदारों की धुकधुकी बढ़ा दी थी। माना जा रहा था कि निर्दलीय को साधने और असंतुष्टों को दूर न जाने देने के लिए दिगंबर सिंह यादव की वापसी हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय व बागियों के रुख पर ही तय होगी। दूसरी ओर भाजपा ने कम सीट होने के बाद भी दौड़ नहीं छोड़ी है। इसकी कमान सांसद व विधायक दोनों मिलकर संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि जोड़तोड़ की राजनीति देखने को मिल सकती है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 26 जून को होना है।
विज्ञापन

पति, पत्नी दोनों रह चुके हैं जिला पंचायत सदस्य
तिर्वा। ठठिया थाना इलाके के अलमापुर गांव निवासी श्याम सिंह यादव के पिता अशर्फी लाल यादव किसान थे। वर्ष 1975 में इमरजेंसी के दौरान उन्होंने ठठिया थाने का घेराव किया था। लोकतंत्र रक्षक सेनानी भी रहे। श्याम सिंह यादव को पिता ने 1995 में जिला पंचायत का चुनाव लड़ाया। थोडे़ वोट से पराजय का सामना करना पड़ा था। सपा में लाने वाले उमर्दा कस्बे के रामनरेश यादव व कस्बा निवासी जेएन यादव हैं। इन लोगों ने सपा में राजनीति करना सिखाया। उन्होंने 2005 में वार्ड नंबर 23 से चुनाव लड़ा। इसमें जीत हासिल हुई। वर्ष 2010 में पत्नी रश्मि यादव जिला पंचायत सदस्य बनीं। वर्ष 2015 में कुछ वोटों से हार हो गई। 2020 में पुन: सपा से जिला पंचायत सदस्य बने। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार आए थे, तो वह भी युवा थे। इससे दोनों लोगों में खूब बनती थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed