फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   santaan kee sukh samrddhi ke lie mahilaon ne kee pooja archana

संतान की सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने की पूजा अर्चना

Mon, 23 Nov 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
santaan kee sukh samrddhi ke lie mahilaon ne kee pooja archana
नहर कोठी में लगे आंवला के वृक्ष की पूजा अर्चना करतीं महिलाएं। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। आंवला नवमी को महिलाओं ने परंपरागत तरीके से मनाया। संतान की दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए महिलाओं ने आंवला के पेड़ की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

अक्षय नवमी पर सुबह से सौरिख रोड स्थित ककराई तालाब के पास स्थित आंवले के वृक्ष के नीचे महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। महिलाएं घरों से भोजन तैयार कर आंवले के पेड़ के नीचे पहुंचीं। पूजा के बाद सपरिवार आंवले के नीचे प्रसाद ग्रहण किया। कुछ महिलाओं ने नहर कोठी में लगे आंवला के वृक्ष की पूजा अर्चना की।

सिद्ध पीठ मां गमा देवी मंदिर के पुजारी पं. बनारसी दास शास्त्री ने बताया कि मान्यता है कि आंवले में बहुत सी बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। आंवले के नीचे भोजन करने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है। शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग अक्षय नवमी के दिन आंवला वृक्ष का पूजन करते हैं, उन पर लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वह मनोकामना पूर्ण करती हैं। कहा जाता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। अक्षय नवमी के दिन इसमें सभी देवी देवता विराजते हैं। अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ के पूजन से सभी देवी देवताओं की पूजा के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इसके अलावा नगर में कई जगह आंवला के वृक्षों के नीचे महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed