{"_id":"5fb418518ebc3e9bd4061c32","slug":"sanskaaron-kee-paathashaala-hai-vidya-bhaaratee-amit-prakaash-kannauj-news-knp594700727","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कारों की पाठशाला है विद्या भारती: अमित प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारों की पाठशाला है विद्या भारती: अमित प्रकाश
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र और छात्राएं।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को मेरा विद्यालय, मेरा गौरव अभियान के तहत पूर्व छात्र समागम समारोह का आयोजन हुआ। यहां मुख्य अतिथि पूर्व छात्र व गुजरात कैडर में आईएएस अमित प्रकाश यादव ने कहा कि विद्या भारती संस्कारों की ऐसी पाठशाला है, जिसमें हर कदम पर राष्ट्रप्रेम की बयार बहती है। सेवा और समर्पण की भावना के साथ निकलने वाले यहां के छात्र लोकहित के लिए तत्पर रहते हैं। विद्या भारती में छात्र को बेहतर संस्कार दिए जाते हैं। इससे कि वह आगे चलकर न सिर्फ राष्ट्र निर्माण में सफलता की नई इबारत लिखें, बल्कि मानवता को भी गर्व हो।
अमित प्रकाश यादव ने कहा कि उनके एक छात्र से आईएएस बनने के सफर में विद्या मंदिर में आयोजित होने वाले प्रश्नमंच और संस्कृति ज्ञान परीक्षा का अहम योगदान रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर भी बताए। प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि विद्या भारती देश भर के अपने लाखों पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर राष्ट्र व समाज की सेवा में लगाने का प्रयास कर रही है। इसी के चलते मेरा विद्यालय, मेरा गौरव का देशव्यापी अभियान शुरू किया गया है। इसमें लाखों छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इससे पहले विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष मीरा वर्मा, व्यवस्थापक संतोष पांडेय, वरिष्ठ कवि व विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश शुक्ल अज्ञात, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने आईएएस अमित प्रकाश व अंडर 17 कबड्डी में सहभागिता कर विद्यालय एवं नगर का गौरव बढ़ाने वाले विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष अखिल यादव को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। छात्र शिवमकांत दुबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में अनुराग त्रिपाठी, संजय सिंह, अरुण प्रकाश चतुर्वेदी, हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह यादव, अजीत सिंह, विपिन शुक्ला, राघवेंद्र पांडेय व पायल सिंह मौजूद रहीं।