{"_id":"5e56b87d8ebc3ef3dc682292","slug":"sandigdh-haalaat-mein-yuvak-kee-maut-karant-se-patnee-jhulasee-kannauj-news-knp5471456167","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, करंट से पत्नी झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, करंट से पत्नी झुलसी
विज्ञापन
गुमसुम बैठे मिथुन के परिजन।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम लक्षीराम नगला में संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। पत्नी करंट लगने से झुलस गई। पत्नी का सौ शय्या अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों ने करंट से युवक की मौत होने की बात कही है। वहीं सौ शय्या अस्पताल के डॉ. मनीष तिवारी का कहना है कि युवक के शरीर पर करंट से झुलसने के निशान नहीं मिले हैं। तहसीलदार ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
लक्षीराम नगला निवासी मिथुन (25) पुत्र रामू का शव गांव के बाहर खेत पर मिला। पिता रामू के मुताबिक मिथुन शौच के लिए खेत की ओर गया था। तभी वह लटक रहे एचटी बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। पत्नी सुनीता ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गई। गांव के गोविंद पुत्र राकेश भी बचाने के प्रयास में झुलस गए। ग्रामीण तीनों को लेकर सौ शय्या अस्पताल पहुंचे। यहां मिथुन को मृत घोषित कर दिया गया। सुनीता और गोविंद का उपचार किया जा रहा है।
जानकारी पर तहसीलदार अभिमन्यु कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मामले की जानकारी ली। परिजनों ने मिथुन के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। वहीं सौ शय्या अस्पताल के डॉक्टर मनीष तिवारी ने बताया कि करंट से झुलसने पर शरीर पर घाव का निशान मिलना चाहिए। यह नहीं था। हालांकि परिजन करंट से मौत होने की बात कह रहे हैं। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन
10 माह पहले हुई थी मिथुन की शादी
मिथुन की शादी 10 माह पहले हुई थी। छिबरामऊ कोतवाली के प्रभारी इंचार्ज हरिशंकर ने बताया कि परिजनों के अलावा गांव के प्रधान ने भी करंट से मौत होेने की बात कही है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। समझाने के बाद भी वह इसके लिए राजी नहीं थे। पिता रामू ने करंट से मिथुन की मौत की बाबत लिखित रूप से दिया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।