{"_id":"5e31ca718ebc3e7090294ff0","slug":"samudaay-vishesh-ne-dukaanen-band-kar-shaaheen-baag-ke-pradarshan-ko-diya-samarthan-kannauj-news-knp541298063","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुदाय विशेष ने दुकानें बंद कर शाहीन बाग के प्रदर्शन को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समुदाय विशेष ने दुकानें बंद कर शाहीन बाग के प्रदर्शन को दिया समर्थन
विज्ञापन
कन्नौज शहर में चूड़ी बाजार की बंद दुकानें।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध जारी है। जिले में बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद के एलान का असर जिले में मिलाजुला रहा। समधन में सीएए के विरोध में लोगों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। दुकानें बंद रखीं। छिबरामऊ, कन्नौज और गुरसहायगंज में कुछ लोगों ने दुकानें बंद रखीं।
कन्नौज के मुख्य बाजार में कुछ लोगों ने सुबह से दुकानें बंद रखीं। बंद का ज्यादा असर कन्नौज में देखने को नहीं मिला। समधन में सीएए(नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी के विरोध में नगर के व्यापारियों ने बाजार बंदी रखी। मुख्य मार्ग का मार्केट और सब्जी मंडी से लेकर गलियों की छोटी दुकानें भी नहीं खुलीं। मुख्य मार्ग से जुलूस निकाला गया। गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी नागेंद्र पाठक के फोर्स के साथ पहुंचते ही जुलूस निकाल रहे लोग तितर बितर हो गए। कुछ लोग मौजूद रहे, इन्हें पुलिस ने समझा बुझाकर घर भेज दिया।
छिबरामऊ में बुधवार को नगर के जामा मस्जिद के पास स्थित मार्केट सहित नगर के गली कूंचों में चल रहीं कुछ दुकानें बंद रहीं। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सीएए और एनआरसी को लेकर चर्चा करते रहे। कुछ लोगों का कहना था कि दिल्ली के शाहीन बाग में 15 दिसंबर को शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन शुरू किया गया था। लगभग डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा प्रदर्शन को लेकर कोई सुध नहीं ली गई। न ही कानून को वापस लेने के ठोस पहल शुरू की गई। दुकानदारों का कहना था कि भविष्य के फायदे के लिए कुछ दिनों तक वह नुकसान उठाने को भी तैयार हैं।
विज्ञापन
उधर दुकानें बंद किए जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया। आनन फानन में पीपल चौराहा, जामा मस्जिद के पास, नगर पालिका तिराहा, सौरिख तिराहा सहित मुख्य मार्ग के हर तिराहे चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके अलावा सीओ शिवकुमार थापा व कोतवाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने पूरे दिन गश्त पर रहकर लोगों के क्रियाकलापों पर नजर रखी।