{"_id":"634d9e0ee56aa86a565305d4","slug":"samman-nidhi-sent-to-the-accounts-of-1-80-lakh-farmers-kannauj-news-knp7238157113","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.80 लाख किसानों के खातों में भेजी गई सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.80 लाख किसानों के खातों में भेजी गई सम्मान निधि
विज्ञापन
कन्नौज। जनपद के एक लाख 80 हजार 588 किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त भेज दी गई है। करीब 88 हजार किसान अभी छूट गए हैं। जिनके खातों में जल्द ही दो-दो हजार रुपये भेजे जाएंगे।
डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त खातों में भेज दी गई है। अगर किसी किसान के बैंक खाते में किस्त नहीं पहुंची हो या कोई शिकायत है तो प्रत्येक ब्लॉक और जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम पर दिक्कत बताई जा सकती है।
डीडी कृषि जीसी कटियार ने बताया कि कंट्रोल रूम में प्रथम पाली सुबह आठ से दोपहर दो बजे और द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया पंजीकृत दो लाख 68 हजार किसान हैं। बचे किसानों को 10 दिन के अंदर लाभान्वित कर दिया जाएगा।