फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Samman Nidhi only after getting the farmer registered

Kannauj News: फार्मर रजिस्ट्री कराने पर ही सम्मान निधि

Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi only after getting the farmer registered
समधन। शासन के सख्त दिशा निर्देशों के चलते कृषि विभाग के एडीओ ने मंगलवार को कस्बे में कैंप लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई। कैंप में एडीओ ने कहा कि अगर किसानों ने जल्दी फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई, तो सम्मान निधि मिलनी बंद हो जाएगी।
विज्ञापन


तालग्राम विकास खंड के सिंहपुर स्थित एक मार्केट में कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया गया। एडीओ कृषि राजीव कुमार राजपूत ने बताया कि जिन किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं और उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री अब तक नहीं कराई है। वह तत्काल जनसेवा केंद्रों पर जाकर करा लें, नहीं तो इस माह में आने वाली सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सभी किसानों को आगाह करते हुए कहा कि किसान इस कार्य में लापरवाही न बरतें। अगर किसी प्रकार की दिक्कत आ रही, तो वह कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से संपर्क करें। इससे उनकी समस्या का निदान कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुसार जिन किसानों को अभी तक सम्मान निधि का लाभ मिलता रहा, उन्हें भविष्य में भी मिलता रहे। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। कैंप में प्राविधिक सहायक संतोष कुमार ने करीब 10 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई। इस अवसर पर किसान आशुतोष कुमार, लल्ला, अखिलेश कुमार, नीलम देवी, उर्मिला देवी, प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed